अज्ञात चोर सीएचसी महराजगंज से चुरा ले गए मोटरसाइकिल, स्वामी परेशान।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बीती रात कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में तैनात चौकीदार की दो पहिया मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गए हैं। जिसकी लिखित तहरीर भुक्तभोगी ने कोतवाली पुलिस को दी है।
     आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे के चंदापुर तिराहे पर स्थिति उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में चौकीदार के पद पर तैनात राम हेत लोध की दुपहिया मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बीती रात सामुदायिक स्वास्थ्य परिसर में खड़ी थी, जो अज्ञात चोर चुरा ले गए हैं। काफी खोजबीन के बाद भुक्तभोगी की मोटरसाइकिल का पता नहीं चल सका है।
       जिसकी लिखित तहरीर भुक्तभोगी रामहित ने कोतवाली पुलिस को दी है। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जल्दी मोटरसाइकिल बरामद करने की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ