रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: साले की शादी समारोह में ससुराल आए जीजा का फांसी के फंदेेेे से लटकता हुआ शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। रायबरेली के बछरावांं थाना क्षेत्र में बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या करनेे का मामला प्रकाश मेंं आया है। मृतक की सास के अनुसार 30 वर्षीय उनका दामाद सोनू ग्राम बरवलिया जायस जनपद अमेठी का रहने वाला था, और मुजफ्फरनगर में रहकर नौकरी करता था। उसकी ससुराल बछरावां थाना के सुदौली ग्राम में थी, वहीं सोनू के साले नीरज पुत्र मोतीलाल की 7 मई को बारात जानी थी, इसके लिए वह सीधे मुजफ्फरनगर से ससुराल आया था। जहां पहले से उसकी पत्नी व छोटा भाई मौजूद था।
आपको बता दें कि, मृतक की सास के अनुसार सब लोगों ने रात का खाना एक साथ खाया, और सोनू ने शराब भी पी रखी थी, सब लोग सोने के लिए अपनी-अपनी जगह चले गए, सुबह उठने पर लोगों ने देखा कि, घर के अंदर पीछे बनी कोठरी के पीछे दीवाल के सहारे छत के ऊपर रखी हुई लकड़ियां जिसमें एक मोटी लकड़ी के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता हुआ सोनू का शव मिला, सूचना पाते ही उसके अन्य परिजन भी आ गए, और मृतक को लेकर अपने घर अमेठी चले गए।
हालांकि बाद में पहुंचे हल्का इंचार्ज मोहम्मद नदीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जिस युवक की आज बारात जानी थी, उसे गिरफ्तार कर लिया है, और बछरावां पुलिस पूछताछ कर रही है।

0 टिप्पणियाँ