बृजेश कुमारी श्रीवास्तव प्रधानाध्यापिका
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापिका बृजेश कुमारी श्रीवास्तव 45 का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से बुखार जुखाम खांसी और सांस लेने की दिक्कत से पीड़ित थी। उनका इलाज एक अस्पताल में चल रहा था। इसके अलावा क्षेत्र के मऊ गांव के कोटेदार राम सजीवन की भी मौत हो गई है।
आपको बता दें कि, शिक्षकों के मौत का सिलसिला जारी है। अभी 2 दिन पहले ही पोखरनी प्राथमिक विद्यालय में तैनात शंकर बक्स सिंह का निधन हुआ था। उसके बाद शुक्रवार को बृजेश कुमारी श्रीवास्तव के निधन का समाचार मिला। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। मृतक शिक्षिका के परिजनों ने बताया कि, उन्हें बीते कई दिनों से खांसी जुखाम बुखार की शिकायत हुई थी, इलाज कराया जा रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार को उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हुई, और उनकी मृत्यु हो गई।
उनके निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार अवस्थी, इरशाद सिद्दीकी, दशरथ कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार शर्मा, पुष्पावती, राकेश त्रिवेदी आदि ने गहरा शोक जताया है।
राम सजीवन कोटेदार मऊउधर मऊ गांव में कोटेदार राम सजीवन 42 जो पिछले सप्ताह फुरसतगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया था। जहां से वह ठीक होकर अपने घर लौट आए थे। बृहस्पतिवार को अचानक उन्हें सांस लेने में भारी दिक्कत महसूस हुई। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि, बीती रात लगभग 2:00 बजे कई अस्पतालों में उन्हें दिखाया गया। लेकिन किसी भी अस्पताल के डॉक्टर ने हाथ लगाने से इनकार कर दिया, और उनकी मौत हो गई। कोटेदार के निधन पर मऊ ग्राम सभा में शोक की लहर फैल गई।


0 टिप्पणियाँ