डीसीएम की टक्कर से 7 वर्षीय बच्चा घायल जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के हैदर गढ़ रोड पर कुबना के पास सड़क पार कर रहे 7 वर्षीय बच्चे को अज्ञात डीसीएम ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया इलाज के लिए उसे तुरंत सीएचसी महराजगंज लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
       आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक कुबना गांव के रहने वाले गुरचरण का 7 वर्षीय लड़का अभिषेक सड़क पार कर रहा था कि, तभी महराजगंज की ओर से आ रही डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।  टक्कर लगने के बाद चालक डीसीएम लेकर भाग निकला।
      वहीं घायल अभिषेक को लेकर लोगों ने तत्काल सीएचसी  महराजगंज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ