इंसाफ मांगने गए लोगों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई लोग हुए घायल।। Kannauj news ।।

आलम कुरेशी
कन्नौज: 3 दिन पहले दबंगों की पिटाई से एक शख्स घायल हो गया था। जिसके लिए परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई थी।
     आपको बता दें कि, परिजनों के गुहार लगाने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में कोई कार्यवाही नहीं की थी। उधर घायल शख्स की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी।
     परिजनों और रिश्तेदारों ने आरोपियों पर कार्यवाही के बाबत शव के साथ कोतवाली पहुंचे थे जहां न्याय मांगने गए परिवारी जनों पर स्थानीय पुलिस ने न्याय तो नहीं दिया लेकिन लाठियां जरूर भांजी।
     कोतवाली के बाहर भीड़ देखे कोतवाल का पारा चढ़ गया और न्याय मांगने आये लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। मामला कन्नौज सदर कोतवाली का है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ