यातायात माह की शुरुआत करते हुए एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी।। kannauj news ।।

आलम कुरेशी
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को यातायात माह की शुरुआत करते हुए गोष्ठी को सम्बोधित किया और हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रैली रवाना की। 
       सरायमीरा स्थित तिर्वा क्रासिंग पर जनजागरूकता रैली की शुरुआत करते हुए एसपी अमरेंद्र प्रसाद ने सभी को स्पष्ट संदेश दिया कि, यातयात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाहियां की जाएंगी। उन्होंने विशेष रूप से सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि, ड्यूटी प्रत्येक पुलिसकर्मी को यातायात नियमों का पालन करना होगा।
      मीडिया कर्मियों व जनप्रतिनिधियों से भी यातायात नियमों के पालन करने का आग्रह करते हुए नजीर पेश करने की अपील की। इस दौरान गोष्ठी में शहर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ