पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की इलाज के दौरान मौत, क्षेत्र में शोक की लहर।। Kannauj news ।।

रिपोर्ट, आलम कुरेशी
कन्नौज: जनपद के पीएसएम कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष  रहे चंदन यादव उम्र लगभग 28 वर्ष  निवासी ग्राम बरुहार थाना क्षेत्र बिल्हौर जनपद कानपुर नगर का डेंगू बुखार के कारण बीती रात निधन हो गया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने शुक्रवार देर रात को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनकी मौत की सूचना से परिचितों, ईष्ट मित्रों व शुभ चिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बताते चलें कि चंदन यादव कन्नौज के पीएसएम पीजी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे चुके हैं और फिर समाजवादी पार्टी में कार्यकर्ता के तौर पर राजनीति कर रहे थे। इसके अलावा  उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर के हाल ही में बार कौंसिल में रजिस्ट्रेशन कराया और वकालत की प्रैक्टिस की शुरुआत की थी। उनका अंतिम संस्कार आज बिल्हौर स्थित नानामऊ घाट पर किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ