बछरावां में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला बैंक कर्मी शव।। Raebareli news ।।

सर्वेश मिश्रा
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा इचौली के छोटकवा  खेड़ा गांव का एक 40 वर्षीय अधेड़ लखनऊ के हजरतगंज स्थित ओरिएंटल बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत कर्मचारी था। जोकि छोटकवा खेड़ा का रहने वाला हैं जिसकी आज सुबह आम के पेड़ पर गमछे से लटकता हुआ शव मिला।
     आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र स्वर्गीय राम लौटन यादव कल 1 नवंबर 2019 की सुबह लगभग 5 बजे लखनऊ स्थित अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर बिना बताए घर से निकले थे। लखनऊ में काफी खोजबीन के बाद दोस्तों तथा रिश्तेदारों के यहां फोन पर जानकारी भी ली गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका, जिनका आज सुबह चुटकुला खेड़ा गांव के बाहर एक बाग में आम के पेड़ से लटका हुआ शव शौच के लिए गए ग्रामीणों ने देखा तो समूचे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।
     आम के पेड़ पर लटक के शव की पहचान स्थानीय लोगों द्वारा प्रदीप के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन एक दूसरे को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण और परिजनों ने जब देखा तो कोहराम मच गया और क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई। परिवारजनों द्वारा स्थानीय पुलिस बछंरावा को सूचना दी गई। 
    सूचना पाकर आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया उसके बाद शव को आम के पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
     आपको यहां बताना जरूरी हो गया है कि, बछरावां थाना क्षेत्र में फांसी से लटकती मौत की यह कोई पहली घटना नहीं है, इस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आए दिन ऐसी जघन्य घटनाएं घटित होती रहती है, बावजूद यहां का प्रशासन आंखों पर पट्टी बांधे पूरी निष्ठा ईमानदारी से बखूबी अपनी ड्यूटी निभाता रहता हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ