महाराष्ट्र: सरकार गठन पर लगातार सस्पेंस बरक़रार है। इसकी सबसे बड़ी वजह है बीजेपी और शिवसेना गठबंधन में तनातनी। बीजेपी ने लगातार चुप्पी साध रखी है तो शिवसेना लगातार हमलावर है। रविवार को शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सरकारी अमले का दुरुपयोग हो रहा है और सरकार में बैठे लोग गुंडागर्दी के बल पर सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
उधर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि लोगों को जल्दी ही इस बात की जानकारी हो जाएगी कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में होगी। उद्धव ने कहा कि महाराष्ट्र में असमय हुई बारिश के कारण किसानों की फसल के नुकसान के लिए राज्य सरकार की ओर से दस हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा अपर्याप्त है।
ठाकरे ने संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ''आपको आने वाले दिनों में जानकारी हो जाएगी कि शिवसेना (प्रदेश में) सत्ता में होगी।'' इसके बाद पूछे गए किसी भी राजनीतिक सवाल का जवाब देने से उद्धव ने मना कर दिया। पिछले महीने असमय हुई बारिश के बाद वह फसल के नुकसान का जायजा लेने के लिए औरंगाबाद आए थे।

0 टिप्पणियाँ