महाराष्ट्र: में सियासी खींचतान जारी है। शिवसेना नेता संजय राउत ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार से संपर्क किया है। अपने मुखपत्र सामना में शिवसेना ने आज साफ कर दिया है कि अगर बीजेपी उसकी 50-50 फॉर्मूले की मांग नहीं मानती है तो पार्टी दूसरे विकल्प की ओर देखेगी।
दोपहर में पत्रकारों से बात करते हुए अजीत पवार ने कहा, 'मुझे कुछ समय पहले संजय राउत से संदेश मिला है। मैं एक मीटिंग में था इसलिए जवाब नहीं दिया। मुझे नहीं पता कि उन्होंने संदेश क्यों भेजा। नतीजों के बाद से यह पहली बार है जब उन्होंने संदेश भेजा हो। मैं कुछ समय बाद उन्हें कॉल करूंगा और उनसे बात करूंगा।'
अजीत पवार ने कहा, 'शिवसेना के साथ पार्टनरशिप का कोई भी फैसला केवल शरद पवार के द्वारा लिया जा सकता है।' 78 साल के शरद पवार सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिल सकते हैं। इस खबर से सामना में छपे लेख और शिवसेना के विकल्प वाली बात को भी वजन मिल रहा है।

0 टिप्पणियाँ