पुलिस की जांच में बेटा ही निकला अपने पिता का हत्यारा।। Kannauj news ।।

आलम कुरेशी
कन्नौज: थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम धीरपुर निवासी विजय भान उर्फ डिप्टी यादव की हत्या कर दी गई। जिसकी लाश 18 अक्टूबर को गांव के ही सरदामई बाग के पास मिली। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी।
       जिसके बाद मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू की तो चैंकाने वाले तथ्य सामने आये और पुलिस ने जब इस मामले की बारीकी से जाॅच की तो पता चला कि, मृतक विजय भान उर्फ डिप्टी यादव शराब पीकर घर में उत्पात मचाता था तथा अपनी बेटी व पुत्र के साथ गालीगलौज करता था। 
    इसी बात से परेशान मृतक विजय भान उर्फ डिप्टी यादव का बेटा सोनू उर्फ विवेक ने अपने पिता विजयभान उर्फ डिप्टी यादव की मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले से बचने के लिए सोनू उर्फ विवेक ने अपने दोस्त नरेन्द्र पुत्र स्व0 हरभान के साथ मृतक के शव को सरदामई कब्रिस्तान वाले बाग में सिंहौर के पेड़ के नीचे झांड़ियों में छुपा दिया। पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए दोनों ही हत्यारोपियों को गिरफतार कर पूरे मामले का खुलासा किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ