रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली/लालगंज: बाल्हे मऊ ऐहार निवासी रोहित यादव पुत्र स्वर्गीय रविशंकर यादव ने प्रतिभा के क्षेत्र में रायबरेली का गौरव बढ़ाया। इनका सिलेक्शन सोनी टीवी के सबसे चर्चित शो इंडियन आइडियल में हुआ है।
आपको बता दें कि, रोहित जब 10 साल का था तब ही उसके ऊपर से पिता का सहारा खत्म हो गया। उसके पिता का एक लंबी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया था। रोहित की माँ का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है जिसका इलाज चल रहा है।
ऐसे में उसके चाचा का सपोर्ट मिला जो लखनऊ में रहते है। घर में रोहित और उसकी माँ के अलावा और कोई नही है। ऐसे में रोहित अपने आप ही गाने का रियाज करना, टीयूशन पढ़ा कर अपने स्कूल की फीस जमा करना और फिर सोनी टीवी के इतने बड़े मंच पर सिलेक्शन होना एक बहुत बड़ी बात है। इससे उसने अपना ही नही पूरे रायबरेली जिले का नाम रोशन किया है।
रोहित का सेलेक्शन सबसे पहेल 12अगस्त 2019 को चांसलर क्लब आशियाना लखनऊ में हुआ, जिसमे वो सेलेक्ट हुआ फिर उसे 19सितंबर 2019 को थिएटर राउंड के लिए काल लेटर आया, जहाँ पर उसे गोल्डन टिकट मिला। अब उसे ग्रैंड प्रीमियर राउंड में पार्टिसिपेंट करना है।
रोहित के सेलेक्शन पर बाल्हेमऊ गांव के पूर्व प्रधान राजकिशोर सिंह बघेल, प्रधान प्रतिनिधि शैलू सिंह, रामसुंदर गुप्ता, वीरेंद्र यादव, स्वदेश यादव आदि ने खुशी जाहिर की है और रोहित के कैरियर के लिए योग्यदान देने की भी बात कही है।

0 टिप्पणियाँ