एसजेएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
 महराजगंज/रायबरेली: 14 नवंबर दिन बृहस्पतिवार को रायबरेली रोड पर स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में बाल दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
   इसी कड़ी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा चाचा नेहरू के जीवन एवं प्रेरक प्रसंगों द्वारा भाषण एवं शिक्षाप्रद कथा वाचन के जरिए नैतिक सीख प्रदान की गई। बच्चों ने मधुर गीतों के जरिए जीवन में आने वाली रुकावट ओं से निकलने की राह बताई। इस दिन को और अधिक यादगार बनाने हेतु प्रबंध तंत्र द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं का भी इस दिन होने वाला जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।
     आपको बता दें कि, विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह व सह प्रबंधिका डॉक्टर अनुश्री सिंह द्वारा बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन के बारे में बताया गया। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि मिश्रा द्वारा बताया गया कि, बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है साथ ही बाल दिवस की शुभकामनाएं दी गई।
     कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक व मनमोहक बनाने के लिए विद्यालय के शिक्षक गणों द्वारा मधुर गीतों व आकर्षक खेलों का प्रदर्शन किया गया।

     विद्यालय की ओर से नीलू सिंह, इब्तिशाम, रोमिता, अंजली, मोहिता, शंकर, अपूर्वा, धर्मेन्द्र, शुभम, निधि, आलोक, मिथुन, सहाना, राहुल आदि ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति बनाए रखी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ