रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के हैदर गढ़ रोड पर पाली गांव के पास ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइक सवार को अनियंत्रित डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इलाज के लिए उन्हें सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहाँ बाइक चालक को प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव कोडर मजरे मोन का रहने वाला विजय कुमार 30 बाइक से गांव की ही अशोक कुमारी 25 पत्नी रामसमुझ व चंद्रावती 55 पत्नी रामफेर को बैठाकर महराजगंज की ओर आ रहा था कि, पाली गांव के पास सामने से आ रही डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों सवार बाइक समेत दूर जा गिरे।
घटना के समय वहां से गुजर रहे लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर तीनों को सीएचसी महराजगंज भिजवाया जहां डॉक्टरों ने विजय की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया है तथा दोनों महिलाओं को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ