रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह की बेटी मालविका का विवाह आज रायबरेली की पावन धरती नेवाज गंज स्थित इनके आवास वात्सल्य धाम व पंचवटी में संपन्न होगा। जिसकी तैयारियां महीनों से चल रही है। नेवाज गंज स्थित वात्सल्यधाम और पंचवटी को बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया समारा गया है। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह की पुत्री मालविका के विवाह के केंद्र व प्रदेश सरकार की राजनीतिक हस्तियां साक्षी बनेंगे।
आपको बता दें कि, रायबरेली के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह राजनीति के चाणक्य माने जाते हैं इनकी बेटी मालविका के पवित्रपरिणय सूत्र बंधन के मौके पर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए कई मंत्रियों व बड़े नेताओं के आगमन की उम्मीदें जताई जा रही है।
महीनों से चल रही इस शादी की तैयारियों को लेकर पूरे जनपद सहित अन्य जिलों में भी शादी के आमंत्रण कार्ड बांटे गए है। जिसमें लगभग एक से सवा लाख लोगों को आमंत्रित किया गया है।
शादी में मेहमानों की खातिरदारी की व्यवस्थाओं को लेकर बेहतर इन्तजामात किये गये है। वहीं इस शादी समारोह को लेकर लोगों का मानना है कि, जनपद का यह पहला शादी समारोह होगा जिसमें भारी भीड़ देखने को मिलेगी।
चुंकी एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह जनपद के प्रथम नागरिक होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के शीर्षस्थ नेता भी है इसलिए इस शादी समारोह में वर वधु को आशीर्वाद प्रदान करने कई मंत्रियों व बड़े नेताओं के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा।

0 टिप्पणियाँ