दंबगो ने महिलाओं को घर में घुसकर पीटा, दी गंदी गंदी गालिया पति को किया लहूलुहान।। Raebareli news ।।

सर्वेश मिश्रा
बछरावां रायबरेली: बछरावां नगर के किला मोहल्ला की निवासिनी लक्ष्मी बाजपेई पत्नी सूर्यप्रकाश बाजपेई ने प्रभारी निरीक्षक थाना बछरावां को लिखित शिकायत पत्र देकर अवगत कराया है कि, आज लगभग 2:30 बजे दिन में प्रार्थी लक्ष्मी बाजपाई अपनी बच्चियों क्रमशः अन्नू बाजपेई उम्र 14 वर्ष, स्मिता बाजपाई उम्र लगभग 13 वर्ष के साथ घर पर थी। तभी पड़ोसी अभिषेक रावत, सौरभ रावत पुत्रगण अयोध्या रावत ने घर में जबरन घुस कर दोनों बच्चियों को मारने पीटने लगे। तभी बड़ी बेटी बचाने के लिए दौड़ी तो पीड़िता के पेट में लात मार कर गिरा दिया तथा बड़ी बेटी के बाल पकड़ कर जमीन पर घसीटने लगे व जान से मारने की धमकी तथा भद्दी भद्दी गालियां देने लगे।
       आपको बता दें कि, पीड़िता  द्वारा थाना बछरावां में दी गई तहरीर में आगे कहा गया है कि, अचानक प्रार्थिनी के पति सूर्य प्रकाश बाजपेई बाहर से गेट के अंदर आए तभी सौरभ और अभिषेक ने बैट व ईटा से उनके पति को मारकर लहूलुहान कर दिया जिससे वे बेहोश हो गए।
      पीड़िता के चिल्लाने पर मोहल्ले वासी एकत्रित हो गए। जब काफी भीड़ हो गई तो, दोनों लोग ऐलानिया धमकी व गाली देते हुए भाग गए। उनके हमले से पीड़िता की छोटी बेटी व पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त प्रकरण की लिखित शिकायत थाने मे देकर  पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
        मामले में की जानकारी होते ही  प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौकामुआयना किया और एक आरोपी को  गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ