महाराष्ट्र में सरकार बनाना भाजपा की बहुत बड़ी उपलब्धि- राजाराम।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महाराष्ट्र में भाजपा नीत से सरकार के गठन पर भाजपा नेताओं ने गहरी खुशी जताई है। यहां जारी बयान में भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामशंकर वर्मा ने कहा कि, जिस तरह से शिवसेना कांग्रेस और शरद पवार मिलकर सरकार गठन के नाम पर बेमेल गठबंधन कर महाराष्ट्र की राजनीतिक को गहरी अनिश्चितता की ओर ढकेल रहे थे और राजनीति के नाम पर खुलेआम भ्रष्टाचार की दुकाने खोल रखी थी, इससे लोकतंत्र को बड़ा खतरा पैदा हो गया था। अब देवेंद्र फडणवीस की सरकार बनने से महाराष्ट्र की राजनीति में स्थायित्व आ गया है। वहीं भ्रष्टाचार मुक्त  सरकार बनने से लोगों में खुशी की लहर है।
      आपको बता दें कि, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने कहा कि, जिस प्रकार शिवसेना और कांग्रेस एनसीपी नेता शरद पवार के साथ मिलकर अवसरवाद की पराकाष्ठा पर पहुंचकर मजाक कर रहे थे, अजित पवार ने महाराष्ट्र की जनता के हित में भाजपा को समर्थन देकर एक लोकप्रिय टिकाऊ सरकार गठन का रास्ता प्रशस्त किया है। सरकार गठन के साथ कांग्रेस के छद्म धर्मनिरपेक्ष वाद की कलई भी खुल गई है।
      वहीं शिवसेना का भी जनाधार खत्म हो गया। शिवसेना शरद पवार और कांग्रेस तीनों के मतदाताओं को भारी भूल का एहसास हो रहा होगा कि, उन्होंने उन्हें वोट देकर गलत काम किया है। उन्होंने दावा किया कि, देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
      इसी प्रकार भाजपा नेताओं ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, भूपेश मिश्रा, विद्यासागर अवस्थी, सूर्य प्रकाश वर्मा ,सरदार फतेह सिंह ,संतलाल लोधी सहित भाजपा नेताओं ने सरकार गठन पर खुशी जताते हुए इसे भाजपा की एक और बड़ी उपलब्धि बताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ