सर्वेश मिश्रा
बछंरावा/रायबरेली: क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी संस्थाओं में देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इसी क्रम में क्षेत्र के विद्यालयों में बच्चों द्वारा रैली निकालकर देश की एकता अखंडता व सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। वहीं स्थानीय थाना परिसर में थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने सर्वप्रथम सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात अपने अधीनस्थों के साथ देश की एकता और अखंडता की शपथ ली।
इसी क्रम में कस्बे के मांटेसरी स्कूल में प्रधानाचार्य अमित मिश्रा ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि, किस प्रकार सरदार पटेल के सामने देश की आजादी के बाद रियासतों को एक करना चुनौतीपूर्ण था। सरदार का सपना एक भारत हो अपना कितना कठिन था। किंतु उनके प्रयासों व इच्छाशक्ति से उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाकर पूरी दुनिया में मिसाल पैदा की।
विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक धर्मेंद्र द्विवेदी ने भी सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर शैलजा मिश्रा, नेहा द्विवेदी, अलका वर्मा, जया गुप्ता, प्रतिमा, सत्यप्रकाश, सतीश सहित छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

0 टिप्पणियाँ