उत्तर प्रदेश की इस समिति ने चलाया रिफ्लेक्टर लगाओ दुर्घटना बचाओ अभियान।। Mathura news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा जय गुरुदेव चौराहा मथुरा पर एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप के माध्यम से रिफ्लैक्टर लगाओ दुर्घटना बचाओ के अंतर्गत अभियान का शुभारंभ किया गया।
     आपको बता दें कि, ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के द्वारा अभियान का शुभारंभ करते हुए बताया कि, ठंड के मौसम में धुंध के कारण ऐसे वाहन सड़कों पर दिखाई नहीं देते जिनमें पीछे की लाल लाइट नहीं होती है। उनके पीछे चलने वाले वाहन को धुंध के कारण ऐसे वाहन सड़कों पर दिखाई न देने के कारण यकायक दुर्घटना का सबब बनते हैं ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के द्वारा दिसंबर के महीने में दीपक ग्राफिक्स कृष्णा नगर मथुरा के सहयोग से निशुल्क रिसेप्टर लगाओ दुर्घटना बचाओ अभियान का शुभारंभ इस अभियान के माध्यम से किया जाएगा।
     ऐसे वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे जिनमें पीछे की लाल लाइट नहीं होती है। जैसे कि, ट्रैक्टर ट्रॉली, बैलगाड़ी, ई-रिक्शा, बुग्गी आदि में पूरे दिसंबर महीने भर इस अभियान को चलाया जाएगा। जिससे होने वाले सड़क हादसों को रोका जा सकेगा।
      वहीं आज के अभियान में जय गुरुदेव चौराहे पर 50 ट्रैक्टर ट्रॉली में रिफ्लेक्टर लगाया गया। रिफ्लेक्टर अभियान में बृजेश शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित ,लक्ष्मी कांत शास्त्री, दीपक शर्मा, सुरेश चंद गुप्ता, मुकेश शर्मा सत्यदेव शर्मा, राजेश कुमार सिंह, मनोज चौहान हरवीर वीरेंद्र सिंह सचिन पंकज ठाकुर गोपाल चौधरी आदि आदि लोगों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति बनाकर अभियान को सफल बनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ