रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: लेखपालों की चल रही हड़ताल के मद्देनजर तहसील प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए बड़ी कार्यवाही की है।
आपको बता दें कि, महराजगंज के उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने हड़ताल पर चल रहे 5 पदाधिकारियो में तीन तहसील लेखपाल संघ के तथा 2 जिला कार्य कारिणी में पदाधिकारी हैं। इन सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है साथ ही हड़ताल पर चल रहे अन्य लेखपालों पर भी तगड़ी विभागीय कार्यवाही की गई है।
देर रात यह जानकारी देते हुए तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने बताया है कि, महराजगंज तहसील में कुल 66 लेखपाल तैनात हैं जिनमें दर्शिता, श्रीवास्तव, प्रिया सिंह ,हर्षवर्धन और मनीष पाल मेडिकल पर चल रहे हैं। शेष 62 में 12 लेखपाल अभी तक अस्थाई रूप से कार्य कर रहे हैं। इनका कन्फर्मेशन अभी तक नहीं हुआ है। इनमें एक लेखपाल प्रतनियुक्ति पर है। शेष 11 नें 10 तारीख से लेकर 16 तारीख तक हड़ताल पर रहने पर काम नही किया। इस दौरान इनका वेतन नो वर्क नो पे के तहत नहीं दिया जाएगा।
हालांकि इन्होंने 17 तारीख को पुनः ज्वाइन कर लिया था शेष सभी लेखपालों चल रही हड़ताल में भाग लेने के कारण उनकी सेवा ब्रेक मानी गई है तथा जितने दिनों तक इन लोगों ने कार्य नहीं किया हैं। उतन दिनोें का भी वेतन उनका दिया जाएगा।
इसके अलावा लेखपाल संघ के पदाधिकारियों तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, अजय सिंह, छब्बू राम ,अभिषेक पटेल और गंभीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। गंभीर सिंह और छब्बू राम जिला कार्यकारिणी में पदाधिकारी है।
तहसीलदार विनोद कुमार सिंह न ने बताया कि, जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत लेखपालों पर कड़ी कार्रवाई की गई है और अगर लेखपाल जल्द ही काम पर वापस नहीं लौटते है तो और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ