रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बढ़ती हुई ठंड और शीतलहरी को देखते हुए तहसील प्रशासन ने गरीबों को कंबल बांटने का काम शुरू कर दिया है।
आपको बता दें कि, जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना के निर्देश पर तहसीलदार विनोद कुमार सिंह की अगुवाई में राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने क्षेत्र के अंदूपुर, ताजुद्दीनपुर, मुरैनी, कैर, अतरेहटा जैसे गांव में निराश्रित और गरीब वृद्ध पुरुष व महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें कंबल बांटे।
इस मौके पर तहसीलदार ने बताया कि, यह सिलसिला चलता रहेगा। कंबल वितरण का काम गांव में पहुंचकर गरीबों को चिन्हित करके किया जाएगा। इसके अलावा कई स्थानों पर जलाए गए अलावो का भी निरीक्षण किया।
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार आरके वर्मा, राजस्व निरीक्षक प्रदीप श्रीवास्तव, अंजनी कुमार बाजपेई आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ