फिर क्षेत्र में चोरों ने गाड़ी की बैटरी चुराकर कानून व्यवस्था को दी खुली चुनौती।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के जिहवा गांव में घर के बाहर खड़े टेंपो की बैटरी अज्ञात चोर चुरा ले गए हैं। जिसकी लिखित शिकायत वाहन स्वामी ने कोतवाली पुलिस को दी है तो, वहीं एक बार फिर अज्ञात चोरों ने कोतवाली पुलिस को खुली चुनौती देकर कानून व्यवस्था की खिल्ली उड़ाई है। अब देखना यह है कि, चोरी हुई बैटरी का खुलासा पुलिस कर पाती है या मामले को ठंडे बस्ते में ही डाल देगी।
      आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में अजय कनौजिया पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम नरई मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला ने कहा है कि, 12 दिसंबर 2019 की  रात को प्रार्थी की गाड़ी विक्रम संख्या यूपी 33 टी 8675 जोकि ग्राम जिहवा में उनके ड्राइवर के घर पर खड़ी थी। रात में अज्ञात चोर गाड़ी की बैटरी खोलकर चुरा ले गए। जब प्रार्थी का ड्राइवर सुबह अपनी गाड़ी निकालने के लिए उठा तो देखा कि, गाड़ी में बैटरी गायब है। उनके काफी खोजबीन के बाद भी बैटरी का पता नहीं चल सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ