भाजपा महिला विधानसभा प्रभारी ने गांवों का भ्रमण कर जानी योजनाओं की हकीकत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: 23 दिसंबर दिन सोमवार को भाजपा की  बछरावां विधानसभा प्रभारी महिला मोर्चा वंदना सिंह ने ग्राम सभा मोन में ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के द्वारा चलाई गई योजनाओं पर ग्राम वासियों को विस्तृत जानकारी को दी साथ ही यह जायजा लिया कि कितने लोगों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से से लाभान्वित किया गया।
     कितने लोग सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना से वंचित रह गए हैं जैसे उज्जवला गैस, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, सुकन्या योजना, विकलांग पेंशन, किसान सम्मान निधि आदि इन तमाम विषयों पर चर्चा करके योजनाओं से वंचित लोगों की सूची तैयार की और लोगों को आश्वासन दिया की जल्द ही भारत सरकार की सुविधाएं इनके द्वारा वंचित लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ