राजनेता व कुशल प्रशासक थे चैधरी चरण सिंह-ओपी यादव।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: ओपी यादव यूथ ब्रिगेड की ओर से भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री चैधरी चरण सिंह की जयन्ती किसान दिवस के रूप में मनायी गयी।  कैनाल गेस्ट हाउस के परिसर में स्थापित चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर उन्हें श्रद्धाँजलि अर्पित की गयी।
   आपको बता दें कि, इस अवसर पर सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओ0पी0 यादव ने कहा कि, चैधरी चरण सिंह एक राजनेता के साथ-साथ कुशल प्रशासक भी थे।  चैधरी साहब का मानना था कि, देश की खुशहाली का रास्ता खेत व खलिहानों से होकर गुजरता है।  प्रशासनिक क्षमता का लोहा उन्होनें उस समय मनवाया था, जब पटवारी का पद समाप्त कर उन्हें बर्खास्त कर नये सिरे से लेखपालों की भर्ती की थी।
यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष संजय पासी ने कहा कि, चैधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे।  राजनेता के साथ-साथ वे बड़े अर्थशास्त्री भी थे।  अर्थशास्त्र में चैधरी साहब की लिखी पुस्तकें विदेशों में चलती हैं।  श्री पासी ने चैधरी साहब को मरणोपरान्त भारत रत्न की उपाधि दिए जाने की मांग की।
किसान दिवस के अवसर पर अशोक मिश्रा एडवोकेट, सचिन श्रीवास्तव, सभासद इसरार खाँ, सुदिक्षण यादव, रज्जू खान एडवोकेट, डी0एन0 पाल एडवोकेट आदि ने चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ