रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामह भारत रत्न स्वर्गी अटल बिहारी वाजपेई पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में महराजगंज विकासखंड के पुरासी गांव के बूथ संख्या 246, 247, 248, 249 पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बनाया गया।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुधा अवस्थी जिला मंत्री महिला मोर्चा ने अटल जी के सामाजिक सद्भाव राजधर्म सहिष्णुता संगठनात्मक शक्ति की चर्चा करते हुए उन्हें विश्व का नेता बताया। श्रीमती अवस्थी ने कहा कि, अटल जी भारत माता को अपना पूरा जीवन अविवाहित रहकर समर्पित करके संगठन और समाज को दिशा प्रदान की। 40 वर्षों तक संसद की सेवा करके श्रेष्ठ सांसदों में उनकी गिनती होती रही। भारतीय राजनीति के अजातशत्रु के रूप में उनकी छवि संयुक्त राष्ट्र संघ तक छाई रही। अटल जी ने विदेश मंत्री रहते हुए संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में हिंदी में भाषण करके भारत की गरिमा पूरे विश्व में फैलाई। पोखरण परमाणु विस्फोट करा कर अमेरिका की दादागिरी बंद करा कर भारत को विश्व की महाशक्ति के रूप में खड़ा कर दिया।
उन्होंने आगे कहा कि, भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को खड़ा करने में उनकी स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के द्वारा पूरे देश को जोड़ने का दूरदर्शी कार्यक्रम शेरशाह सूरी के बाद भारतीय लोकतंत्र में पहले राजमाता पहले राजनेता ने किया। समाज का हर वर्ग उनकी निगाहों में था क्योंकि वह एक साधारण कार्यकर्ता से राजनेता बने थे। विद्यार्थी, कृषक, महिलाओं, कन्याओं, मजदूर, वृद्धों के लिए अनेक योजना की जिसकी नीव उन्होंने अपने शासनकाल में रखी। आज उनके अनुयाई नरेंद्र मोदी उन्हे पूरा करने में पूरी ताकत से लगे हैं। अपना देश अखंड रहे इसके लिए सीएए एनआरसी एनपीआरसी की चर्चा संसद में हुई तो, अपनी साख खोता हुआ देख विपक्ष में भ्रम फैलाकर देश में आग लागाने का असफल प्रयास कर रहा है।
श्रीमती अवस्थी ने आगे कहा कि, हम जागरूक नागरिकों को इस भ्रम को दूर करके समाज में शांति बरकरार रखनी है। हम सब लोगों का नागरिक कर्तव्य है कि, आज हर बूथ पर अटल जी का जन्मदिन मनाया जा रहा है यह उनकी लोकप्रियता और संगठन की पकड़ का प्रमाण है। समाज में कार्य करने वालों को एक प्रेरणा मिल रही है कि, जो समाज के लिए जीता है समाज उसको युगों युगों तक अविस्मरणीय रखता है।
कार्यक्रम में रमाकांत पांडेय पूर्व प्रधान पुरासी, लालता प्रसाद तिवारी पूर्व प्रधान, गंगासागर पांडे प्रधान प्रतिनिधि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंडसा संचालक जगमोहन, समाज सेविका सुशीला देवी, मोहन तिवारी, रमेश कुमार गिरी, सत्येंद्र कुमार सिंह बूथ अध्यक्ष तथा सैकड़ों की संख्या में बाल, वृद्ध, नारी, युवक और युवतियां उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत श्रीमती अवस्थी ने वृद्ध महिलाओं को गुलाब का पुष्प प्रदान कर उनका स्वागत किया तथा बूथ अध्यक्षों से मिलकर गांव में विकास संबंधी योजनाओं का जायजा लिया तथा घर घर जाकर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों एवं वंचित लोगों को लिस्टेड करने का निवेदन किया और अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष रमाकांत पांडेय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

0 टिप्पणियाँ