सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 2 घंटे बाद अजगर पर पाया काबू
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: खेत में विशालकाय अजगर निकलने की खबर से गांव में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम व डायल 112 पुलिस व एक हिम्मती युवक की मदद से करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को अपने कब्जे में ले लिया।
आपको बता दें कि, घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के झमई खेड़ा मजरे गूढ़ा गांव की है। जहां सार्वजनिक बरात घर के सामने स्थित मोहम्मद खलील के खेत में करीब 10 फुट लम्बा एवं करीब 80 किलो वजन का विशालकाय अजगर धूप में बैठा था। तभी खेतों की रखवाली कर रहे कृषक मोहम्मद खलील की नजर विशालकाय अजगर पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। उल्टे पांव भागकर कृषक ने अजगर निकलने की सूचना ग्रामीणों एवं डायल 112 पुलिस को दी।
जिसकी खबर कुछ ही पलों में पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। मौके पर लोगों का मजमा लग गया।
सूचना पर पीआरवी 1750 से पहुंचे हेड कांस्टेबल रामनरेश वर्मा, चालक रामललित यादव व वन विभाग की टीम से पहुंचे श्याम बाबू वर्मा, रामचंद्र यादव ने बैरी मकनिया थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ के रहने वाले साहसी युवक राहुल साहू व गूढ़ा गांव के रहने वाले मोहम्मद शब्बीर की मदद से करीब 2 घंटे बाद विशालकाय अजगर पर किसी तरह काबू पाकर अपने कब्जे में ले लिया।
आलम यह था कि, पुलिस एवं वन विभाग की टीम ने कई बार अजगर पर काबू पाने की कोशिश की किन्तु सफलता हाथ नही लग सकी। जब रस्सी से अजगर का मुंह बांधा गया तब कहीं जाकर अजगर पर काबू पाया जा सका।
कृषक मोहम्मद खलील का कहना है कि, पिछले एक सप्ताह से यह अजगर खेत में इधर-उधर दिखाई पड़ रहा था। जो शोर मचाने पर बगल में स्थित बाग में चला जाता था। पिछले एक सप्ताह में यह अजगर पलक झपकते ही कई पक्षियों एवं जीव जंतुओं को अपना निवाला बना चुका है। मोहम्मद खलील का कहना है कि, अजगर के भय से उसने बच्चों को खेत आने से मना कर दिया था। यही नहीं उसने रात बिरात खेतों की रखवाली करनी बंद कर दी थी। यदि अजगर पकड़ न लिया जाता तो अवश्य किसी बड़ी घटना को अंजाम दे देता।

0 टिप्पणियाँ