रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के द्वारा कड़ाके की ठंड में गरीब असहाय लोगों को इस हाड़ कपाती ठंड में मथुरा जंक्शन की सेकंड एंट्री पर गर्म कपड़े स्वेटर, टोपा कार्डिगन, कंबल, जैकेट आदि दिए गए। जिससे लोगों को ठंड से बचाया जा सके।
आपको बता दें कि, इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि, उनकी संस्था जिंदगी अनमोल है इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है के अंतर्गत मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर समिति के द्वारा कार्यक्रम किया गया है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे लोगों को ठंड से बचाना है। जिनके पास कपड़े नहीं है उन लोगों को कपड़े देकर इस कड़ाके की ठंड से बचाने का प्रयास किया गया है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव नीतू यादव ने कहा कि, हम सबों के घर में जो गर्म कपड़े अधिक हैं, लोग अपने इस्तेमाल में नहीं लेते हैं। उन कपड़ों को हम दूसरे लोगों को देकर मदद कर सकते ताकि उन्हें ठंड से बचाया जा सके।
प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ कोकल भाटिया ने कहा कि, हमें गरीबों लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल, प्रदेश सचिव श्रीमती भाटिया, मदन मोहन शर्मा, शुभम कुशवाह नकुल शर्मा, प्रभाकर गुर्जर ,अमित शर्मा, गौरव चौधरी चेतन ठाकुर सौरव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ