रजनीकान्त अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने ठकुरन पुरवा मजरे अछई के राजकुमार के ऊपर 15 दिन तक साथ में रखकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि, महिला द्वारा शिवगढ़ थाने में तहरीर दे कर कहा गया है कि, ठकुरन पुरवा मजरे अछई के रहने वाले राजकुमार ने 15 दिन पहले उसे बहला-फुसलाकर ले गए थे। कई दिन तक कई जगह घुमाने के लिए भी ले गए और लालच देकर दुष्कर्म किया जब महिला 15 दिन बाद घर आई तो अपने पति के साथ शिवगढ़ थाने पहुंची जहां पर महिला ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
चौकी इंचार्ज इंसाफ अली ने बताया कि, महिला की तहरीर पर पुलिस ने धारा 498 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और बताया कि, दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते महिला ने पति के दबाव पर आरोप लगाया है। उधर आरोपी राजकुमार का कहना है कि, महिला राजीनामा से हमारे साथ गई थी।

0 टिप्पणियाँ