रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष भानु किशोर त्रिपाठी के निधन पर आज वकीलों ने शोक दिवस मनाया और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर अागामी 6 तारीख तक न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की।
आपको बता दें कि, शनिवार को सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता भानु किशोर त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हे लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। कल रविवार को डलमऊ घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह व बडी संख्या मे तहसील कर्मी तथा अधिवक्ता शामिल हुए थे।
उनके निधन पर पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक, भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी ,भूपेश मिश्रा , प्रदीप श्रीवास्तव ,ज्योति प्रकाश अवस्थी ,शिवसागर अवस्थी, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, के के शुक्ला, कमलेश पाल, आदि ने गहरा शोक जताया है।
वहीं आज सोमवार को तहसील में नागेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में वकीलों की बैठक हुई इसमें 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और यह भी निर्णय लिया गया कि, शोक की घड़ी में पूरा अधिवक्ता समाज दिवंगत त्रिपाठी के परिजनों के साथ है और वकीलों ने आगामी 6 तारीख तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।

0 टिप्पणियाँ