रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के श्री बालाजी धाम समसपुर हलोर में बुधवार को श्री बालाजी सरकार का पांचवा वार्षिकोत्सव हवन पूजन आरती के साथ भव्य समापन हो गया। इस मौके पर श्री बालाजी धाम की कृपा पात्र संदीप कुमार द्वारा 101 कन्याओं को कन्या भोज भी कराया गया तथा भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने भारी संख्या में श्री बालाजी धाम पहुंचकर श्री बालाजी सरकार से आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।
आपको बता दें कि, श्री बालाजी धाम की कृपा पात्र संदीप कुमार ने भक्तों के सहयोग एवं स्नेह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री बालाजी पवन तनय संकट मोचन सेवा समिति ट्रस्ट के कृपा पात्र संजीव कुमार द्वारा आचार्य अभिलाष पांडेय को नई स्प्लेंडर प्लस उपहार स्वरूप बाइक देकर सम्मानित किया।
ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किए गए आचार्य अभिलाष पांडे ने कृपा पात्र संदीप कुमार को विश्वास दिलाया कि, वह सदैव श्री बालाजी धाम के धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते रहेंगे।
विदित हो कि, क्षेत्र के हलोर गांव स्थित श्री बालाजी तनय संकट मोचन सेवा समिति ट्रस्ट के न्यास संदीप कुमार द्वारा श्री बाला जी सरकार की भव्य प्रतिमा स्थापित करा कर पांचवा वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। रायबरेली से आए पुजारी आचार्य अभिलाष पांडेय ने विधि विधान से श्री बालाजी सरकार का माल्यार्पण कर प्रसाद फल फूल चढ़ाकर दर्जनों भक्तों की मौजूदगी में 2 लाख 51 हजार मंत्रों की आहुतियां डलवाई। अनवरत 5 दिनों तक यज्ञ में भारी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर यज्ञ भगवान से आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की। भक्तों ने भगवान सियापति रामचंद्र, श्री बालाजी सरकार श्री हनुमंत लला श्री ब्रम्हचारी जी महाराज के गगनभेदी नारे लगाकर प्रभु से आशीर्वाद की कामना की।
भक्त संजीव कुमार गुप्ता, राजकुमार यादव, शौर्या, राजेश कुमार, शुभम शुक्ला, मधुर, अंशु श्रीवास्तव, रामेंद्र मिश्रा, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, सुजीत कुमार, मयंक, अभय, हर्षित कुमार, सुशील कुमार वर्मा, शिव बहादुर वर्मा, अमर बहादुर, दिनेश कुमार उर्फ पूजा, सजन, सर्वेश कुमार सहित तमाम भक्तों ने श्री बालाजी सरकार के वार्षिकोत्सव के यज्ञ में भाग लेकर अपने जीवन को कृतार्थ किया।

0 टिप्पणियाँ