युवा समाजसेवी ने पेश की समाज सेवा की ऐसी मिसाल की हर कोई कर रहा सराहना।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शिवगढ़ क्षेत्र के सराय छात्रधारी गांव में युवा समाजसेवी राजन मिश्रा ने अपने पिता श्रीकांत मिश्रा के पग चिन्हों पर चलते हुए 100 गरीब, बेसहारा एवं जरूरतमंदों को कम्बल वितरित करने के साथ ही खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया।
      आपको बता दें कि, इससे पूर्व राजन मिश्रा के पिता श्रीकांत मिश्रा ने बीती एक जनवरी 2020 को 200 गरीब, बेसहारा वृद्धों एवं जरूरतमंदों को सम्मानजनक तरीके से कम्बल वितरित करने के साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं कलम के सिपाही पत्रकारों को साल भेंट कर सम्मानित किया था। राजन मिश्रा के सौजन्य से आयोजित खिचड़ी भोज में पहुंचे कम्बल लाभार्थियों एवं क्षेत्र के नागरिकों ने खिचड़ी भोज में शामिल होकर विश्व बंधुत्व की भावना का संदेश दिया।
       इस अवसर पर पंकज मिश्रा ,गुड्डू, रामफेर सिंह, संतलाल, पुत्ती, गया प्रसाद, शंकर लाल, सिराज अहमद ,अनवर अली छोटू, लुलु, दत्तू, बाबूलाल रामचरन ,भलु, मजिस्टर, गुलाम, त्रिलोकी, बाबादीन कैलाश, आगनु, नैनहु किशोर, पपू कुबेर लखन बुधु पाल ,कल्लू,हरि ढाडी, प्रकाश, छोटे कन्हैया, विश्राम रामनाथ, मैकू, शिवरानी पुतान शंकर खन्नु, श्यामलाल माता फेर, सुरेश, खेलावन महेस,  आशुतोष मिश्रा, रामाकांत, गोपाल, अजय ,राजू ,कन्हैया, छोटेलाल, बब्बू ,राजन, किशन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ