औसानेश्वर महादेव में महाखिचड़ी भोज सम्पन्न।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शिवगढ़ क्षेत्र के शिवली गांव में स्थित औसानेश्वर महादेव प्रांगण में गांव के युवा समाजसेवी पिंटू सिंह भदौरिया द्वारा महाखिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें गांव के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महा खिचड़ी भोज में पहुंचे क्षेत्र के लोगों ने भोलेनाथ के मंदिर में माथा टेक कर मनोकामनाएं मांगी।
       आपको बता दें कि, खिचड़ी भोज के आयोजक पिंटू भदौरिया ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि, खिचड़ी भोज का मुख्य उद्देश्य मकर संक्रांति के पावन पर्व को हर्षोल्लास पूर्वक मनाने के साथ आपसी भाईचारा एवं सौहार्द की भावना बनाए रखना है।
      इस अवसर अनिल सिंह, दुर्गेश   गुप्ता, शिवबोध सिंह, दिनेश सिंह भदौरिया,मोनित सिंह,  विपिन उर्फ अन्नू सिंह, मनोज पांडेय, विकास चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी करुणा शंकर,गंगा विभूति, डब्बू सिंह, मिलन कनौजिया, शिवशरन सिंह, मोनू मौर्या,मुन्ना सिंह,पप्पू रावत, दिवस सिंह, रणविजय सिंह, रंजीत सिंह, शशांक सिंह,हर्ष पाण्डेय,हर्षित सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ