शिवगढ़ क्षेत्र लगातार तरक्की की ओर आगे बढ़ रहा है : विधायक रामनरेश रावत।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शिवगढ़ कस्बे में स्थित रामजानकी मंदिर प्रांगण में खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया गया।
      आपको बता दें कि, इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत ने भगवती टेण्ट एवं लाइट हाउस का उद्घाटन करते हुए कहा कि, खुशी की बात है कि, शिवगढ़ क्षेत्र लगातार तरक्की की ओर आगे कदम बढ़ा रहा है। बेटा बेटियों के वैवाहिक कार्यक्रमों एवं उत्सवों में क्षेत्र के लोगों को लाइट और टेण्ट के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा।
     वहीं भगवती टेण्ट एंड लाइट हाउस के प्रोपराइटर शालू गुप्ता का कहना है कि, उनका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराना। श्री गुप्ता का कहना है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लिए आदर्श और प्रेरणा स्रोत हैं जिनके बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के मूल सिद्धांत को दृष्टिगत रखते हुए बेटियों की शादियों में ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही विशेष छूट देंगे।
      खिचड़ी भोज के इस पावन अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शरद सिंह, शशी भदौरिया, शिवगढ़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष डॉ0 जीबी सिंह, युवा समाजसेवी आशू सिंह उर्फ धर्मेंद्र सिंह, तरुण सिंह, नग्गू सिंह, मोहम्मद इरफान, पवन सिंह
दिनेश सिंह भदौरिया, रविंद्र कुमार शर्मा, जितेंद्र सिंह राठौर, शिवम मेहता, रामेश्वर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, सुत्तन सिंह, सतीश श्रीवास्तव, राजबहादुर सिंह, राहुल गुप्ता, बृजेश मौर्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ