गरीब एवं जरूरतमंदों को किया गया दान ही सच्चा दान : रामेश्वर बक्स सिंह।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: रायबरेली जिले के शिवगढ़ कस्बे के रहने वाले सेवानिवृत्त कंपाउंडर एवं समाजसेवी रामेश्वर बक्स सिंह ने प्रति वर्ष की भांति मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सैकड़ों गरीब, बेसहारा, वृद्धों एवं जरूरतमंदों को रजाइयां वितरित करके समाज सेवा की सच्ची मिसाल पेश की है।
       आपको बता दें कि, रामेश्वर बक्स सिंह पिछले कई वर्षों से मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गरीब, बेसहारा एवं जरूरतमंदों को रजाइयां वितरित करते चले आ रहे हैं। श्री सिंह का कहना है कि, सही मायने में गरीबों को किया गया दान ही सच्चा दान है। इसलिए दान हमेशा गरीब, बेसहारा एवं जरूरतमंदों को करना चाहिए।
       उन्होंने कहा कि, किए गए दान से भले ही जरूरतमंदों की स्थिति नहीं सुधर सकती है पर उनके लिए वैसा ही साबित होगा जैसे डूबते के लिए तिनके का सहारा काफी होता है। श्री सिंह प्रतिवर्ष निस्वार्थ भावना से जरूरतमंदों को रजाइया बांटकर समाज सेवा की सच्ची मिसाल पेश करते हैं। इसीलिए लोग उनकी सराहना करते नही थकते।
       इस मौके पर युवा समाजसेवी सुत्तन सिंह, राम बहादुर सिंह, सोमेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ