गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा सच्ची सेवा : शिवपल्टन द्विवेदी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत जगदीशपुर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता एवं जगदीशपुर प्रधान शिवपल्टन द्विवेदी ने गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गरीब, बेसहारा एवं जरूरतमंदों को कम्बल वितरण करके मानवता की सच्ची मिसाल पेश की है।
        आपको बता दें कि, जगदीशपुर प्रधान शिवपल्टन द्विवेदी अपनी माता रामरती की प्रेरणा से पिछले कई सालों से मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कम्बल वितरित करने के साथ ही समाज सेवा करते चले आ रहे हैं। ग्राम प्रधान शिवपल्टन द्विवेदी का कहना है कि, सही मायने में गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची समाज सेवा है। जिनकी मदद के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी शिवपल्टन द्विवेदी के इस कार्य की हर कोई सराहना कर रहा है।
      लोगों का कहना है कि, ग्राम प्रधान शिव पल्टन द्विवेदी ने लोगों की मदद के मामले में कभी भी दिन-रात की परवाह नहीं की। जरूरत पड़ी तो चाहे रात हो या दिन जरूरतमंदों के साथ हर मोड़ पर कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। यही कारण है कि, साफ-सुथरे व्यक्तित्व के धनी शिव प्रसाद द्विवेदी लोगों के बीच अपनी अच्छी पैठ बना चुके हैं। कम्बल पाकर मुरझाए चेहरे खुशी से खिल उठे।
       इस मौके पर रामकली, महाराणा, सुंदरा, राजकुमारी, मो०इददू,नन्हू आदि ने प्रधान को लख लख दुआएं दी।
    इस मौके पर संतप्रसाद शुक्ला, रविशंकर अग्निहोत्री, राजेंद्र श्रीवास्तव, योगेश, पप्पू, रमाकांत, अंजनी सहित लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ