गरीबों की मदद करके मिलता है सुकून-भाजपा नेता अतुल सिंह।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: स्नान व दान का पर्व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर क्षेत्र के दौलतपुर व विछियावादी में भाजपा नेता अतुल सिंह ने गरीब बेसहारा, दिव्यांग, विधवा एवं जरुरतमंदो को कम्बल वितरित किया।
     आपको बता दें कि  कंबल वितरण के उपरांत श्री सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि, जरुरतमंदो की मदद करना ही सबसे बड़ी राष्ट्र सेवा है। हम सभी लोगो को गरीबों की सेवा के लिए बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए तथा हर सम्भव गरीबों की मदद करने के लिए तत्पर रहना चाहिए।
     इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी0एन0 पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, कुंवर जितेंद्र सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष विनायक सिंह, आयोजक दीपू सिंह, युवा नेता अरुण सिंह, रणजीत सिंह, देवेन्द्र सिंह, वसुदेव सिंह, दुर्गा बक्स सिंह, राधे,अशीष सिंह, मोनू मौर्य, अनुज, उमानाथ सिंह, विजय यादव, छेदीलाल प्रजापति, कृष्ण कुमार यादव, अव्धेश सिंह, छेदी, रामचंदर प्रजापति, सुशील यादव, बब्बन सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ