रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: निर्धन गरीब व असहाय लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम हमेशा ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने किया है तथा गरीबों की सेवा कर और ठिठुरन भरी सर्दी में असहाय लोगों को कंबल वितरण करने से पुण्य की प्राप्ति होती है जिससे गरीबों को ठंड से निजात मिल सके। यह उद्गार महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के मऊ गांव में कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मऊ ग्राम सभा में प्रधान पति व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह द्वारा हजारों की संख्या में गरीबों को कंबल वितरण किया गया। मऊ ग्राम सभा स्थित अपने आवास पर ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह द्वारा पात्र हर घर में निशुल्क असहाय लोगों को कंबल वितरण किया गया। जिसकी प्रशंसा विकासखंड क्षेत्र के संपूर्ण गांवों में जोरों पर है।
विदित हो कि, सत्येंद्र प्रताप सिंह ब्लाक प्रमुख के साथ साथ मऊ ग्राम सभा के ग्राम प्रधान पति भी हैं तथा पूर्व से अपने पिता स्वर्गीय गोकुल सिंह की भांति समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। अपने स्वर्गीय पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए गरीब, जरूरतमंद, असहाय निर्धन तथा दिव्यांगों की मदद करना इनकी आदत में शुमार है।
जिसके चलते गांव सहित संपूर्ण क्षेत्र में जरूरतमंद, पीड़ित, शोषित, वंचित लोगों को न्याय दिलाने का काम बड़ी ही तन्मयता से करते हैं। गरीबों की सेवा भाव के चलते क्षेत्र में हजारों की संख्या में कंबल वितरण कर गरीबों को ठंड से राहत दिलाने का काम कर रहे है।
इस मौके पर रानू सिंह, राजन सिंह, भोलू सिंह, सतीश सिंह, आशीष सिंह, रज्जू नाई सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ