दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में 3 लोग घायल एक रेफर दो का स्थानीय सीएससी में चल रहा इलाज।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महाराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में होमगार्ड सहित तीन लोग घायल हो गए। जिनमें होम गार्ड की हालत को नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
       आपको बता दें कि,  जानकारी के मुताबिक थाना शिवगढ़ के गांव पारा खुर्द का रहने वाला हरी सिंह सैनी 50 पुत्र रामाआसरे ड्यूटी पर बाइक से जा रहा था तभी शिवगढ़ मार्ग पर  गांव से निकलते ही अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस 108 द्वारा उसे सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।
       वहीं दूसरी घटना बुधवार की शाम 6:00 बजे शाम की है। जब नेवाज गंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला का रहने वाला रामजीत 20 पुत्र सीताराम एजेंसी से गैस सिलेंडर लेकर बाइक से वापस घर लौट रहा था तभी दूसरी ओर से स्योथी थाना हरचंदपुर  गांव का रहने वाला शैलेंद्र 20 पुत्र बद्री प्रसाद बाइक से महराजगंज की ओर आ रहा था। शारदा नहर के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सीएचसी महराजगंज में भर्ती कराया है जहां खबर लिखे जाने तक उनका इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ