ईश्वर द्वारा प्रदत्त जीवन की रक्षा भी ईश्वरीय सेवा है-मनोज जायसवाल

31 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ----
मिर्जापुर।  नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार जायसवाल ने '31वें सड़क सुरक्षा सप्ताह' का शुभारंभ करते हुए कहा कि ईश्वर द्वारा प्रदत्त जीवन की रक्षा करना भी ईश्वरीय सेवा है । उन्होंने श्रीमद्भगवतगीता में इस संदर्भ में श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को उपदेश देने जैसे सन्देश को स्कूटी रैली में भाग ले रहीं लड़कियों को देते हुए कहा कि किसी भी तरह का वाहन हो, उसे एकाग्रता से चलाना चाहिए ।
 इससे न सिर्फ वाहन-संचालन में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी क्योंकि बिना मन को एकाग्र किए कोई कार्य सफल नहीं होता।
     शनिवार को बिनानी पी जी कालेज से स्कूटी रैली निकाली गई जिसका नेतृत्व महिला थानाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह कर रही थीं । इस मौके पर बिनानी कालेज की शिक्षिकाओं का नेतृत्व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ रेखा पाठक, डॉ कुसुम चौरसिया आदि कर रही थीं । स्कूटी रैली भरूहना चौराहे से रमईपट्टी तक गई ।
   प्रारंभ में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में बताया तथा मुख्य अतिथि श्री जायसवाल का स्वागत किया । अधिकारियों में RTO, प्रवर्तन श्री ओपी सिंह, पीटीआई श्री रामसागर, श्री प्रमोद कुमार एवं श्री कृपाकर दुबे ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगन्तुकों का स्वागत किया एवं सुरक्षा सन्देश देने वाला कैप लगाया । 
इस अवसर पर सलिल पांडेय ने कहा मां विन्ध्यवासिनी के जिले में महिलाओं की इस संबन्ध में पहल सराहनीय है । कार्यक्रम का संचालन श्री कृपाकर दुबे ने किया । सुरक्षा का दायित्व कोतवाली देहात के प्रभारी कर रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ