मऊ के खरउंआं कुआं बड़े बाबा का विशाल मेला आज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के मऊ गांव में आस्था का प्रतीक खरउंआं कुआं बड़े बाबा का विशाल मेला आज 11 जनवरी 2020 को संपन्न होगा।
    आपको बता दें कि, आयोजक मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 11 जनवरी 2020 दिन शनिवार को आस्था के प्रतीक बड़े बाबा खरउंआं कुआं का विशाल मेला संपूर्ण ग्राम वासियों के सहयोग से संपन्न कराया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र से ही नहीं दूर-दराज से दुकानदार आकर मेला को सफल बनाते हैं। आयोजक मंडल ने यह भी बताया कि, 10 जनवरी 2020 दिन शुक्रवार से श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ बड़े बाबा के दरबार में चल रहा है जिसका समापन 11 जनवरी को होगा उसके पश्चात हवन पूजन और कन्या भोज का कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें 251 कन्याओं सहित लगभग 5000 लोग बड़े बाबा का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य की प्राप्ति करेंगे।
    आयोजक मंडल के दिलीप सिंह ने बताया कि, पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष मेले में कई प्रकार की बढ़ोतरी हुई है। इस बार के मेले में अनेक प्रकार के झूले बच्चों को आकर्षित करेंगे, जहां पर बच्चों के साथ बूढ़े युवा भी झूले का मजा ले सकेंगे। क्योंकि ग्रामीण स्तर का मेला होने की वजह से दूरदराज से आने वाले दुकानदारों की अच्छी खासी बिक्री हो जाती है और मेले के समापन पर उनके चेहरे पर साफ प्रसन्नता देखने को मिलती है।
    इस मौके पर अरूण कुमार मिश्रा, अमरीश मिश्रा, छोटे तिवारी ,रामू शुक्ला,  माधव , राजेश शर्मा, दिलीप सिंह, मदनलाल ,रामचंद्र, गुडडू, नीतू  बचनेश तिवारी, बाबा आदि लोगों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति बनाकर कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ