मिर्जापुर। पवित्र तिथियों पर विंध्याचल में नवरात्र मेले जैसी व्यवस्था करने के DM श्री सुशील कुमार पटेल के निर्णय का सकारात्मक प्रभाव यह रहा कि सामान्य दिनों में बरतर तिराहे से स्टेट बैंक तक लगने वाला जाम पौष पूर्णिमा को नहीं लगा । वाहनों यहां तक कि टेम्पो पर भी नवरात्र जैसा नियम लागू रहा ।
VIP दर्शन पर रोक---
विंध्याचल में गत दो महीने से वीआईपी दर्शन पर रोक है, जिसके तहत कोई भी निकास द्वार से मंदिर में नहीं जा पा रहा है । अन्यथा विंध्याचल निवासी और उनके रिश्तेदारों को निकास द्वार से अंदर जाने की छूट रहा करती थी ।
अपर मुख्य चुनाव आयुक्त ने किया दर्शन---
पौष पूर्णिमा के दिन शुक्रवार को अपर मुख्य चुनाव आयुक्त, नई दिल्ली श्री संदीप कुमार ने भी शाम 5 बजे के करीब मां की ड्योढ़ी पर शीश नवाया । उनके दर्शन के वक्त DM श्री पटेल स्वयं भी उपस्थित थे । सबने लाइन में लग कर दर्शन किया ।
श्री कुमार हुए अभिभूत---
मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन कर अपर मुख्य चुनाव आयुक्त श्री कुमार अभिभूत रहे । उन्होंने अपनी टिप्पणी में लिखा-'दर्शन पूजन बहुत सहूलियत से हुआ । बहुत दिनों से दर्शन की लालसा थी, जो पूर्ण हुई ।' उन्होंने मां विन्ध्यवासिनी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की ।
पुलिस फोर्स में वृद्धि---
पौष पूर्णिमा पर सामान्य दिनों से अधिक पुलिस फोर्स लगाई गई थी । जिससे मंदिर से लेकर सड़क तक पर धक्का-मुक्की या वाहनों का जाम नहीं लगने पाया ।
एक दिन पहले लिया था निर्णय---
DM श्री पटेल ने एक दिन पूर्व आधा दर्जन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि वे पूरे माघ माह की महत्त्वपूर्ण तिथियों में सारी व्यवस्था की खुद निगरानी करें, जो प्रभावकारी रहा ।
चंदग्रहण का भ्रम--
सोशल मीडिया पर पौष पूर्णिमा 10 जनवरी को चन्द्रग्रहण होने की भ्रामक सूचनाओं का असर पड़ गया । हर पूर्णिमा को ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले दर्शनार्थी इस उहापोह में नहीं आए कि मंदिर का पट बंद रहेगा ।
अब होगी मकर संक्रांति को भीड़--
सूर्य के उत्तरायण तथा खरमास समाप्त होने पर 15 जनवरी को अब भीड़ होगी । विंध्य दर्शनार्थी परिषद ने इसी तरह व्यवस्था की मांग की है । जिस प्रकार टेम्पो तक बरतर तिराहा, स्टेट बैंक और बावली चौराहे से अंदर नहीं आ सके, वैसी व्यवस्था हर महत्त्वपूर्ण तिथियों में होनी चाहिए ।
-सलिल पांडेय, मिर्जापुर

0 टिप्पणियाँ