सड़क सुरक्षा सप्ताह के बाद परिवहन विभाग धड़पकड़ में लगा ।---
मिर्जापुर। यहां का परिवहन विभाग 11 से 17 जनवरी तक जिंदगी बचाने के लिए सफलता पूर्वक विविध आयोजनों के बाद अब ओवरलोड वाहनों के खिलाफ शीत भरे मौसम में हंड्रेड डिग्री तापमान की तरह उग्र हो गया है। यह रूप उग्र ग्रह मंगल की तरह मंगलवार से जो शुरू हुआ वह बुधवार को भी दिखाई पड़ा जिसके चलते बड़े-बड़े वाहन मालिकों की बुद्धि चकरा रही है ।
ओवरलोड वाहन रोड की जगह थाने में !---
मंगलवार को पहले दिन 14 वाहनों को कानूनी गेयर में लेने के बाद विभाग ने लगभग ₹20 लाख की पेनाल्टी वसूल की । ओवरलोड वाहनों को पकड़ते ही कुंडली ऑनलाइन कर दिए जाने से नामी-गिरामी लोगों की ट्रकें क्या बंद हुई कि उनकी हेकड़ी भी गुम हो गयी । कानूनी सलाहकार पेनाल्टी जमा करने के सिवाय और कोई रास्ता नहीं होने का पाठ पढ़ाते देखे गए ।
सोचा था कि सिर्फ एक दिन का अभियान है---
संभवतः ओवरलोड धंधा करने वाले इस गलतफहमी में थे कि यह एक दिन का अभियान है लेकिन विभाग पहले दिन की राजस्व वसूली से उत्साह में आ गया और दूसरे दिन 20 ट्रकों को कानूनी पंजे में दबोच लिया जिसमें 5 थाने में बंद हुईं और 15 का किया गया चालान ।
ARTO श्री रविकांत शुक्ल ने जारी किया श्वेतपत्र---
बुधवार को श्री शुक्ल ने बाकायदा इन ट्रकों पर की गई कार्रवाई का श्वेतपत्र जारी करते हुए इत्तिला दी कि मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश में घुसी एक गिट्टी लदी गाड़ी को लालगंज और 4 ओवर लोड ट्रकों को हलिया थाने में बंद किया गया है । इसके अतिरिक्त 15 वाहनों का चालान कर ₹20 लाख वसूले गए ।
भागो-भागो आफत आई!---
दो दिनों की हल्ला बोल कार्रवाई से गैरकानूनी ढंग से चल रही गाड़ियों के मालिकों पर आफत के ओले बरस रहे हैं । वे बचाव का उपाय ढूंढते दिखाई पड़ रहे हैं।
सलिल पाण्डेय मिर्जापुर

0 टिप्पणियाँ