सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका के साथ दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंची, कार्यकर्ताओं में भरेगी जोश।। Raebareli news ।।


रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: सांसद सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ 2 दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंची। जो फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से ऊंचाहार के अरखा गांव पहुंची। जहां पर उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय पाल सिंह की कोठी पर पहुंचकर उनके स्वर्गीय पुत्र अभिनव सिंह की मृत्यु पर दुख प्रकट किया। सोनिया गांधी के साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी भी मौजूद रही।
         विदित हो कि, भुए मऊ गेस्टहाऊस में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करके कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए कांग्रेस के
प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह, लालू सिंह सहित प्रमोद तिवारी भी रायबरेली पहुंचे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ