रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: निर्धन गरीब व असहाय लोगों को हमेशा एक साथ लेकर चलने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है तथा इस ठिठुरन भरी सर्दी में गरीबों की सेवा भाव से असहाय लोगों को कंबल वितरण करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। जिससे गरीबों को ठंड से निजात मिल सके। यह उद्गार आज महराजगंज कस्बे के इन्हौना रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी, बछरावां विधानसभा के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, प्रियंका गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ-साथ उपस्थित पात्र लोगों को निशुल्क कंबल वितरण का आयोजन किया गया। महराजगंज ब्लाक कांग्रेस कार्यालय पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी के जन्मदिन के अवसर पर कम्बल वितरण का कार्यक्रम सम्पन हुआ।
जिसमे विधानसभा समन्वक मनोज यादव, प्रदेश सचिव सुशील पासी, विधानसभा प्रभारी राजकुमार दीक्षित, जिला सचिव प्रमोद त्रिपाठी, सचिव भरत मिश्रा, ब्लाक अध्यछ कृपा शंकर शर्मा, मऊ न्याय पंचायत अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, राहुल सिंह, हरिचरन पासी, सच्चिदानंद त्रिपाठी, युवा नेता प्रिंसू वैश्य, जैनुलआब्दीन, आशुतोष सिंह,नगर अध्यक्ष इरशाद आलम के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के गरीब असहाय जरूरतमंद मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ