दलगत जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने आयोजित किया समरसता भोज।। Raebareli news ।।

डॉ0 मनोज पांडेय रायबरेली ही नहीं समूचे राष्ट्र के लिए बन गए रोल मॉडल
रजनीकान्त अवस्थी
रायबरेली: शहर के जिला चिकित्सालय के पास स्थित रिफॉर्म क्लब में रविवार को सामाजिक समरसता एवं एकता का प्रतीक खिचड़ी भोज, सम्मान समारोह एवं भजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान ऊंचाहार सपा विधायक डॉ0 मनोज पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों की मौजूदगी के दौरान उस वक्त लोग सन्न रह गए जब कुछ समर्थक अचानक नारेबाजी करने लगे “सदर विधायक कैसा हो मनोज पांडेय जैसा हो” इस नारे की गूंज जिसने भी सुन्नी वह भौचक्का रह गया।
      आपको बता दें कि, डॉ मनोज पांडेय, पत्रकार मान्यता समिति के अध्यक्ष हेमन्त तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह भदौरिया, माधव सिंह, बच्चा मिश्रा, प्रभाकर आदि' यहीनही मंच पहुंचे कुछ समर्थको ने अमिताभ पांडेय उर्फ रिंकू भैया को भावी नगर पालिका अध्यक्ष बनाये जाने की बात कही।    हालांकि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान ऊंचाहार सपा विधायक डॉ0 मनोज पांडेय पिछले 10 वर्षों से पूरी तरह से अराजनैतिक तरीके से खिचड़ी भोज, सम्मान समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन करते चले आ रहे हैं। जिनका यह कार्यक्रम राजनीति, दलगत, जातिवाद सभी से ऊपर उठकर आयोजित किया जाता है।
     जिसमें समूचे जिले के साथ – साथ गैर जनपदों से सभी पार्टियों की राजनेता, प्रोफ़ेसर, डॉक्टर्स, इंजीनियर, कवि, समाजसेवियों एवं पत्रकारों का ऐतिहासिक सम्मान किया जाता है। सबसे बड़ी खास बात यह है कि, कार्यक्रम में संबोधन के दौरान डॉ0 मनोज पांडेय एक बार भी पार्टी का जिक्र नहीं करते, जिनका उद्देश्य सिर्फ समाज में समरसता की भावना का सृजन करना रहता है। जिनकी यही अदा सभी पार्टियों के राजनेताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा का कार्य कर रहे लोगों को इस कार्यक्रम में खींच लाती है।
       पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ0 मनोज पांडेय द्वारा आयोजित समरसता भोज, सम्मान समारोह एवं भजन संध्या में कई विधायक, कई जिलों के विधान परिषद सदस्य, विधायक, वरिष्ठ एवं क्षेत्रीय पत्रकार, अधिवक्ता, चिकित्सक, समाजसेवी व सैकड़ो की संख्या में जनपद और गैर जनपद से आये लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित गौरीगंज विधायक राकेश सिंह, रायबरेली सांसद प्रतिनिधि के0एल0 शर्मा, पत्रकार मान्यता समिति के अध्यक्ष हेमन्त तिवारी, शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लल्लन मिश्रा व जिले के प्रमुख पत्रकारो,
       क्षेत्रीय पत्रकारों, समाजसेवियों, बुद्धजीवियों एवं चिकित्सकों को विधायक डॉ0 मनोज पांडेय व उनके छोटे भाई अमिताभ पांडेय ने सभी का माल्यार्पण करने के साथ ही प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।   
       कार्यक्रम में आये हुए लोगो ने समरसता एवं भजन , कीर्तन का खूब आनंद लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ0 मनोज पांडेय ने सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं समाजसेवियों का तहे दिल से आभार प्रकट करते हुए कहा कि, हम सभी आपस में भाई हैं, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को बनाकर रखने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा कर रहे आदर्शों को सम्मानित करके उन्हें समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनाना है।
      श्री पांडेय के हृदय में सभी के प्रति बगैर किसी भेदभाव के स्नेह देखकर लोगों ने डॉ0 मनोज पांडेय एवं उनके परिवार को इस सफल आयोजन की बधाई दी, और अपेक्षा करते हुए कहा कि, ऐसे आयोजन समूचे प्रदेश में होने चाहिए। जिसमें लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। 
 ऐसे आयोजनों से विश्व बंधुत्व की भावना का सृजन होगा। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ0 मनोज पांडेय का यह आयोजन समूचे राष्ट्र के लिए एक मिसाल है। आज मनोज पांडेय रायबरेली ही नहीं समूचे राष्ट्र के लिए रोल मॉडल बन गए हैं जिन्होंने दलगत, राजनीति, जातिवाद एवं भेदभाव से उठकर सभी को एक मंच पर लाकर सम्मानित करने का कार्य किया।
       इस मौके पर सपा के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महराज, दीपचंद मिश्रा, मनोज कुमार त्रिवेदी, संजय मोहन त्रिवेदी, विष्णुकांत श्रीवास्तव, अंकुर पटेल, सीके पटेल, अंगद राही, विष्णु गोस्वामी, ललित तिवारी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ