मोहम्मद अनस ने भारत का गौरव बढ़ाया।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जब हिम्मत और हौसला एक साथ हो तो कोई भी नामुमकिन काम मुमकिन हो जाता है और व्यक्ति अपने परिश्रम के सहारे उस पथ पर पहुंच जाता है जिसे उसने बहुत पहले से ही ठान रखा था। यह करिश्मा कर दिखाया है महराजगंज कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल मोहम्मद सईद के बेटे मोहम्मद अनस ने।
       आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात मोहम्मद सईद जो हमेशा अपनी ईमानदारी के लिए चर्चा में बने रहते हैं, के बेटे मोहम्मद अनस  लखनऊ शहर की शूटिंग चैंप एकेडमी के प्रशिक्षु ने डेनमार्क में आयोजित इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल कर मान बढ़ाया है। जबकि 10 मीटर एयर राइफल यूथ मेंस में मोहम्मद अनस ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लखनऊ ही नहीं बल्कि महराजगंज का भी नाम रोशन किया है।
       विदित हो कि, खेलकूद में प्रतिभावान होने के सहारे मोहम्मद अनस गोल्ड मेडल जीतकर यह साबित करने का काम किया है कि, कोई भी नामुमकिन काम मेहनत और लगन के बलबूते मुमकिन किया जा सकता है। महराजगंज कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल मोहम्मद सईद के बेटे मोहम्मद अनस को गोल्ड मेडल प्राप्त होने पर महराजगंज कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बधाई दी है।
        तो वहीं बधाई देने वालों में एसआई श्याम चंद यादव, एसआई विभाकर शुक्ला, एसआई संजय यादव, एसआई जमुना प्रसाद त्रिपाठी, हर किशोर सिंह, नरेंद्र सिंह सहित समस्त कोतवाली के कर्मचारियों ने ऐसे होनहार बेटे को कोटि-कोटि बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ