वरिष्ठ भाजपा नेता जगतपाल सिंह हुए गगन के चांद सितारे।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कुबना गांव के रहने वाले वरिष्ठ भाजपा और संघ के नेता जगतपाल सिंह बैस 80 का आज निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। सुबह से ही उनके घर पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा।
      ज्ञात हो कि, मध्यप्रदेश में मंदसौर जिले में सरकारी विद्यालय में शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दे चुके जगतपाल सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने 30 वर्ष पहले यहां महराजगंज तहसील क्षेत्र के गांव कुबना में निवास शुरू कर दिया था। यहां रहकर भी वह संघ के अलावा भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, भाजपा उपाध्यक्ष जैसे कई पदों पर कार्य करते रहे और हमेशा पार्टी की नीतियों और रीतियों के प्रति समर्पित रहे।
        दिन में आज उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर फैल गई। पूर्व भाजपा विधायक राजाराम त्यागी, जिला शासकीय अधिवक्ता लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामशंकर वर्मा, लोकतंत्र सेनानी सत्यनारायण गुप्ता ,संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी ,पूर्व चेयरमैन राजेश रस्तोगी, जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता प्रभात साहू, ब्लाक प्रमुख सतेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर अवस्थी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सरदार फतेह सिंह ,शिव शरण मिश्रा, चंद्रपाल यादव, जगदीश लोधी, पूर्व एडीओ पंचायत रामप्यारे सिंह ,सोहनलाल पासी सहित सैकड़ों लोगों ने गांव पहुंचकर शोक जताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ