नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित किया गया शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नेहरू युवा केंद्र रायबरेली द्वारा पूरे मूडू में आयोजित विषय आधारित शिक्षा एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रवाद एवं भाईचारे को बढ़ावा देना विषय पर विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कुरीतियों, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह, बलात्कार, छुआछूत आदि पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
      आपको बता दें कि, शमीम बानो, शहनाज, अफसाना, अमिता ने भी संबंधित विषय पर बोलते हुए कहा कि, सरकार और समाज को चाहिए की बालिका शिक्षा के प्रति जनता में जागरूकता बढ़ाएं। शमीम बानो, शहनाज और अफसाना ने अपने संबोधन के दौरान आगे कहा कि, आज राष्ट्रीय बालिका दिवस भी है समाज में लड़कियों के साथ होने वाली असमानता जैसे भेदभाव शोषण के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए हम सब को आगे आना चाहिए। असमानता शिक्षा, पोषण, कानूनी अधिकार, चिकित्सा, देखभाल, संरक्षण, बाल विवाह, स्वतंत्रता इत्यादि के संदर्भ में हो सकती है इसमें कोई संदेह नहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे में समाज को बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनकी शिक्षा के प्रति ध्यान देना अनिवार्य है। भ्रूण हत्या भी भारत में ऐसी समस्या है जिसके कारण लड़कियों के अनुपात में काफी कमी आई है।
     इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अमरेश धीमान ने कहा कि, नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। फिरोज अहमद व विजय धीमान ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए अभिभावकों से बालिकाओं की शिक्षा पर अधिक ध्यान देने का अनुरोध किया।
        इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक निरंकार यादव ने किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी इरशाद सिद्दीकी, संघर्ष समिति के मंत्री मोहित वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक यादव, विकास श्रीवास्तव, आयुष,धर्मेंद्र यादव , कृष्णा देवी, अजय पटेल आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ