रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: 31 जनवरी 2020 दिन शुक्रवार को दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां के एनएसएस, एनसीसी ,रोवर्स रेंजर्स बी एड एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रैली, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में नरगिस बानो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है एवं आशुतोष चौधरी और ओशिता साहू ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शाहनवाज को प्रदान किया गया।
आपको बता दें कि, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में महाविद्यालय के तीन सौ छात्राओं सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस रैली का स्वागत बछरावां थाने के थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने किया और प्राचार्य को इस महान आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
इस रैली के समापन के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि, गंगा हमारी संस्कृति है, आस्था और अर्थव्यवस्था है। गंगा की अविरलता एवं पावनता के लिए देश का जन-जन समर्पित है।
महाविद्यालय की चीफ प्रॉक्टर डॉ कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि, गंगा को स्वच्छ रखने से ही मानव जीवन सुरक्षित हो सकता है। मुख्य अतिथि उत्कर्ष पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बीके अवस्थी ने गंगा माता के उद्भव की विस्तृत विवेचना की। और रैली की संख्या को देखते हुए सफल रैली के लिए प्राचार्य को बधाई दी।
एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने एनएसएस के सेवा कार्यों के बारे में स्वयंसेवकों को समझाया और मां गंगा पर कविता प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ विष्णु चंद्र श्रीवास्तव ने मां गंगे की महानता पर विस्तृत प्रकाश डाला। आए हुए अतिथियों का स्वागत डॉ शिशिर श्रीवास्तव ने किया। डॉ संदीप सिंह ने अपने विचार प्रस्तुत किए। रैली में प्रो उमापति त्रिपाठी, डॉ प्रमोद बाजपेई, श्री राजेश चंद्र, डॉ विष्णु सिंह, डॉ संन्दीप मिश्रा, डॉ विनीता, एकता,विजय गुप्ता ,सुखबीर ,विजयपाल ,धर्मेंद्र अवस्थी , रामचन्द्र आदि महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ