रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: टेन्ट हाउस में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले युवक की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के महरौरा निवासी राहुल 18 पुत्र अहरवादीन हसनगंज में एक टेंट हाउस में काम करता था। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सरौरा गाँव में टेंट लगाने के लिए गया हुआ था और काम करते समय करीब दोपहर 2:00 बजे करंट की चपेट में आ गया। जिसे आनन-फानन लोगों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
. घरवालों को जैसे ही इसकी सूचना मिली घरवालों में कोहराम मच गया। राहुल अपने माता पिता का इकलौता लड़का था। इस संदर्भ में थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि, तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ